रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले से दो हजार लोग आज रविवार को सुबह 7:00 बजे अलग-अलग स्थानों से भोपाल रवाना होंगे कलेक्टर ने भोपाल जाने वाले लोगों की व्यवस्था विशेष तौर पर करने के निर्देश दिए अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल में 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को बस से भेजा गया कलेक्टर रत्नाकर झा ने चर्चा के दौरान बताया कि कुल 60 बस जिले से भोपाल रवाना होंगी सभी बसों के लिए प्रभारी नियुक्त करने के साथ अलग-अलग एक पुलिसकर्मी भी बस में तैनात रहेंगे बस में इलाज के लिए किट रखने के साथ-साथ गुड़ चना फल पानी और भोजन के पैकेट भी रखे जाएंगे बताया गया कि भोपाल के जंबूरी मैदान ने आयोजित जनजाति सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं इसको लेकर व्यापक तौर पर तैयारियां की गई है कलेक्टर ने वाहन प्रभारी को ही विशेष निर्देश दिए हैं कि वाहन सुरक्षित तौर पर ले जाया जाए जाने वाले लोगों की सुविधा को लेकर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
No comments:
Post a Comment